{"_id":"5906426a4f1c1bcb3a441b70","slug":"bus-tavera-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस व टवेरा में भिड़ंत, दस घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस व टवेरा में भिड़ंत, दस घायल
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 01 May 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज के रोही बाईपास के समीप हाइवे पर रविवार सुबह टवेरा व रोडवेज बस में भिड़ंत हो गई। इससे रोडवेज बस पलट गई। हादसे में टवेरा सवार आठ लोग जबकि रोडवेज बस में सवार दो यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टवेरा पर सवार लोग एक बारात में शामिल होकर प्रतापगढ़ वापस जा रहे थे।
प्रतापगढ़ के धनुवासा (बाघराय) निवासी महेंद्र कुमार की बारात शनिवार को सरायअकिल आई थी। रविवार सुबह करीब सात बजे बारात में शामिल रिश्तेदार टवेरा गाड़ी से वापस प्रतापगढ़ जा रहे थे। टवेरा जैसे ही रोही बाईपास के समीप पहुंची इलाहाबाद से महेवाघाट जा रही रोडवेज बस से उसकी भिड़ंत हो गई। इससे रोडवेज बस पलट गई। हादसे में टवेरा सवार प्रतापगढ़ के हथिगवां निवासी माधुरी (19) पुत्री संजय, पवन चौरसिया (30), मुन्नी देवी (40), धर्मेंद्र चौरसिया, पूजा चौरसिया, निमित्त, हर्षित, कृतिका घायल हो गए जबकि रोडवेज में सवार देवेंद्र निवासी रैपुरा चित्रकूट और घनश्याम निवासी महेवाघाट घायल हो गए। हादसे से चीख-पुकार मच गई। रोही गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पुलिस को दी गई।
जानकारी होने पर एंबुलेंस प्रभारी रत्ननेश शर्मा तीन एंबुलेंस लेकर पहुंचे। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। हादसे की जानकारी बारात में शामिल लोगों को हुई तो वे भी भागकर जिला अस्पताल पहुंच गए। प्राथमिक उपचार के बाद प्रतापगढ़ के चार घायलों को छोड़ दिया गया जबकि चार का इलाज चल रहा है।