{"_id":"56f6d3104f1c1b932df14ef0","slug":"burn-death-in-krari-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के भीतर जलने से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के भीतर जलने से महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संदिग्ध दशा में शनिवार की सुबह थाम्भा अलावलपुर गांव की एक महिला की घर के भीतर जलने से मौत हो गई। लपटों से घिरी महिला की चीखें सुनकर गांववालों ने आकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक लोग आग बुझाते उसकी सांसें थम चुकी थी। घटना की बावत गांववालों के मुताबिक सुबह किसी बात पर महिला का अपने बेटे से झगड़ा हुआ था। कहासुनी के बीच उनके बीच हाथापाई हुई थी। बेटे की पिटाई से क्षुब्ध होकर महिला ने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
करारी थाना क्षेत्र के थाम्भा अलावलपुर गांव की रहने वाली तिरूपति देवी (50) के पति मोतीलाल की कई साल पहले मौत हो गई थी। घर में बेटे के साथ रहने वाली महिला की दो दिन पहले किसी बात पर बेटे से तीखी झड़प हुई थी। मां-बेटे के बीच झगड़ा होता देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत करा दिया था, तभी से मां-बेटे के बीच मनमुटाव बना हुआ था। शनिवार की सुबह मां-बेटे दोबारा आपस में भिड़ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कहासुनी के दौरान तैश में आकर बेटे ने मां पर हाथ उठा दिया। गांववालों ने दौड़कर बीच बचाव किया। इसके कुछ देर बाद ही घर के भीतर से धुएं का गुबार उठने लगा और महिला की चीखें सुनाई देने लगी। इससे गांववाले अनहोनी की आशंका से सहम गए। लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे तो महिला आग का गोला बनी हुई थी। गांववालों ने आग बुझाकर महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन जब तक लोग आग बुझाते। महिला की सांसें थम चुकी थी। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची करारी पुलिस ने छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तफ्तीश के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।