{"_id":"5759b96e4f1c1bc1459c5e19","slug":"brothers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के बीच विवाद, लहराए असलहे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाइयों के बीच विवाद, लहराए असलहे
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल थाना क्षेत्र के टिकरी मिनहजापुर गांव बृहस्पतिवार को सुलगते-सुलगते बचा। सगे भाइयों के बीच बीसी की रकम और मजार की चढ़ोत्तरी को लेकर तीखी झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्ष के समर्थक असलहे लहराते हुए मौके पर पहुंचे। मामला बिगड़ता देख किसी ने घटना की जानकारी पुलिस अफसरों को दी। सूचना पर सीओ चायल कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने सगे भाइयों को हिरासत में लेते हुए कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
सरायअकिल थाना क्षेत्र के टिकरी मिनहाजपुर गांव निवासी हामिद और सगीर सगे भाई है। दोनों के बीच बीसी की रकम को लेकर विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को गांव स्थित मजार में बैठने को लेकर सगे भाई आमने-सामने हो गए। तीखी झड़प के बाद दोनों पक्ष के लोग असलहे लहराते हुए मौके पर पहुंचे। मामला बिगड़ता देख किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी। गांव में बवाल की सूचना मिलते ही सीओ चायल रामभवन यादव कई थानों की पुलिस के साथ गांव पहुंचे।
किसी तरह पुलिस अफसरों ने उग्र लोगों को शांत कराया। पुलिस ने सगे भाईयों को हिरासत में लेते हुए निरोधात्मक कार्रवाई कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में तनातनी का माहौल है।