{"_id":"aa7df2f3d31c72d94fc37ac939db9754","slug":"blood-brothers-brutally-beaten-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने सगे भाइयों को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने सगे भाइयों को बेरहमी से पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sun, 25 Jan 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के हर्रायपुर गांव में शनिवार की सुबह दबंगों ने पड़ोसी सगे भाइयों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। बताया जा रहा है पुरानी रंजिश में हमला किया गया है। घायलों का नजदीकी अस्पताल में इलाज कराने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मारपीट की घटना के बाद से दोनों परिवारों के बीच तनातनी बनी हुई है। एसओ ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच मारपीट हुई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के हर्रायपुर गांव निवासी दीपक कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद ने बताया कि शनिवार की सुबह पड़ोसी उस पर चोरी का झूठा आरोप लगाते हुए घर पर चढ़ गए। कहासुनी के दौरान हमलावरों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट देख बीच-बचाव करने पहुंचे भाई पवन कुमार और भरतलाल को भी हमलावरों ने दबोच कर बेरहमी से पीट दिया है। मारपीट देख मौके पर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।
पिटाई के बाद कोतवाली पहुंचे भुक्तभोगी ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने घायल युवक की तहरीर पर चार हमलावरों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर देर शाम पड़ोसी हमलावरों ने भी मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।