फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   beating of a pregnant lady

पड़ोसियों ने गर्भवती को पीटा, बिगड़ी हालत

Thu, 28 Feb 2019 12:43 AM IST
shailendra Kumar अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Published by: shailendra Kumar Updated Thu, 28 Feb 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर। घर के बाहर ईंट बिछा रही गर्भवती महिला को पड़ोसियों ने कहासुनी के बाद जमकर पीटा। महिला के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे तो हमलावर भाग निकले। मारपीट में महिला की हालत बिगड़ गई है। मामले की शिकायत बुधवार को एसपी प्रदीप गुप्ता से  की गई है।
विज्ञापन


कोखराज कोतवाली के फकीर बख्श का पूरा गांव निवासी सिपाही लाल की पत्नी पूजा को छह माह का गर्भ है। मंगलवार की सुबह पूजा अपने घर के बाहर ईंट बिछा रही थी। इसका विरोध पड़ोस में रहने वाले लोगों ने किया। पूजा ने पड़ोसियों के विरोध को नजर अंदाज किया तो वह लोग उसे पीटने लगे। इस दौरान मची चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग बीच-बचाव के लिए दौड़े। इस पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की शिकायत कोखराज पुलिस से की गई। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पूजा ने बुधवार को एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग किया गया। पूजा का कहना है कि मारपीट में उसे अंदरूनी चोट आई है। उसने मेडिकल कराने की भी मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed