{"_id":"574b39864f1c1bd24c108c84","slug":"attack-home-and-beat-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर की मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Mon, 30 May 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवाघाट थाने के दलेलागंज में शनिवार की रात दबंगों ने एक महिला के घर पर धावा बोल दिया। मारपीट के बाद आरोपियों ने आलमारी, लोहे के गाटर समेत दो हजार नकदी पर हाथ साफ किया। पीड़ित की तहरीर पर महेवाघाट पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
दलेलागंज निवासी चमेला देवी पत्नी राजेंद्र की किसी बात को लेकर धनराज से रंजिश चल रही है। इसकी शिकायत पीड़िता ने पिछले दिनों उच्चाधिकारियों से की थी। मामले की जानकारी आरोपी को हुई तो वह शनिवार की रात मुन्ना, नीरज और छंगू को साथ लेकर चमेला देवी के घर पहुंचा। आरोप है कि दरवाजा खुलवाकर आरोपी पीड़िता के साथ मारपीट की और दरवाजा, आठ लोहे के गाटर, आलमारी और दो हजार नकदी उठा ले गए। मामले की तहरीर पीड़िता ने रविवार की सुबह महेवाघाट पुलिस को दी। मामले में थानाध्यक्ष उमाशंकर यादव का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।