फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   arrest tenth crimanal

सैनी पुलिस ने ठग गैंग के नौ सदस्यों को दबोचा

Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
सैनी क्षेत्र के गुलामीपुर स्थिति बीओबी की शाखा के पास एक किसान को 10 हजार की चपत लगाकर भाग रहे टप्पेबाजों के गैंग को पुलिस घेराबंदी कर धर दबोचने में कामयाब रही। पुलिस ने बोलेरो गाड़ी के साथ गैंग के नौ सदस्यों को पकड़े जाने का दावा किया है।
विज्ञापन


सैनी क्षेत्र के गनपा निवासी घसीटे पटेल पुत्र केदार पटेल स्थानीय बीओबी की शाखा में 10 हजार रुपये जमा करने के लिए गए थे। इस दौरान बैंक के पास मिले ठग गैंग के सदस्यों ने बड़ी ही चालाकी के साथ 10 हजार रुपये को दोगुना करने का प्रलोभन देते हुए एक पोटली घसीटे को पकड़ा दी। कहा कि इसमें दो लाख रुपये हैं। इसे वह संभाले रहे। जब तक कि वे उसे दस का बीस हजार रुपये न दे दें। किसान लालच में आकर कागज के टुकड़ाें से भरी पोटली पकड़ कर बैठ गया। इस दौरान वे मौका देख बोलेरो में सवार होकर कोखराज की ओर भाग निकले। उन्हें भागता देख किसान ने सैनी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर सैनी इंसपेक्टर दिनेश सिंंह ने पीछा करने के साथ एसओ कोखराज को भी सूचना देकर चेकिंग शुरू करवा दिया। पुलिस ने कोखराज थाने के सामने घेराबंदी कर बोलेरो सवार ठगाें को धर दबोचा। पुलिस ने पिंटू सोनकर निवासी कुंवरपुर थाना मलवा फतेहपुर, लल्लू निवासी आंखरी थाना मलवा, मुन्ना सोनकर निवासी चांदपुर फतेहपुर,  संजय निवासी हुसैनगंज फतेहपुर, राम किशोर निवासी जहानाबाद फतेहपुर, अर्जुन रैदास निवासी बिंदकी, कैलाश निवासी बिंदकी, रामजी कोरी निवासी हुसैनगंज, संदीप पाल निवासी हुसैनगंज फतेहपुर को पकड़ा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए सभी अभियुक्त बेहद शातिर हैं। वे घूम-घूम कर ठगी का काम करते रहते हैं। फतेहपुर में भी अभियुक्तों के आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed