फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   angva village

यमुना में समा गईं तीन किशोरियां

Tue, 02 May 2017 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Tue, 02 May 2017 02:01 AM IST
विज्ञापन
angva village
क्राइम
सरायअकिल थाना क्षेत्र के ऐंगवा गांव के सामने सोमवार की सुबह यमुना नदी में कलश विसर्जन को गई तीन किशोरियां डूब गईं। इससे घाट पर चीख-पुकार के साथ अफरा-तफरी मच गई। किशोरियों के परिजनों ने शोर मचाया तो गांव के लोग भागकर मौके पर पहुंचे। किशोरियों को बचाने के लिए ग्रामीण नदी में कूदे लेकिन सफलता नहीं मिली। तीनों किशोरियों में से कविता व कोमल की लाशें ग्रामीणों ने एक घंटे बाद निकाल ली थी लेकिन आरती  का शव शाम पांच बजे गोताखोरों ने खोजा। हादसे से ऐंगवा में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


ऐंगवा निवासी राकेश प्रजापति पुत्र जियालाल की बारात चार मई को काजू चरवा में जानी है। 24 अप्रैल को राकेश का तिलक था। तिलक के बाद राकेश ने अपने घर में श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ बैठा रखा था। सोमवार की  सुबह पाठ खत्म होने पर परिजन यमुना नदी में कलश विसर्जित करने गए थे। कलश विसर्जन के बाद राकेश के परिजन व रिश्तेदार यमुना नदी में स्नान कर रहे थे। इसी दौरान राकेश के बड़े भाई शिवबाबू प्रजापति की बेटी कोमल (11), राकेश की चचेरी बहन कविता (13) पुत्री नत्थू प्रजापति और अलवारा की आरती देवी (15) पुत्री रामकिशोर प्रजापति गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगीं। परिजनों ने देखा तोे शोर मचाया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यमुना नदी में उतरकर तीनों की खोजबीन शुरू की। घाट पर हाहाकार मच गया। लगभग एक घंटे की खोजबीन के बाद ग्रामीणों ने कविता देवी और कोमल देवी के शव खोज निकाले। मगर आरती देवी का शव नहीं मिल सका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। गोताखोर शाम करीब पांच बजे आरती का शव खोज सके। यमुना से शव बाहर निकलते ही घाट से गांव तक कोहराम मच गया। सरायअकिल पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे से ऐंगवा गांव में मातम फैला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed