{"_id":"5c194615bdec2256986d1d65","slug":"alligation-of-rape-on-baba","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बाबा’ पर फिर लगा दरिंदगी का आरोप, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘बाबा’ पर फिर लगा दरिंदगी का आरोप, केस
Wed, 19 Dec 2018 12:40 AM IST
विनोद सिंह
kaushambi
kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी। इलाके के चर्चित ‘बाबा’ पर एक बार फिर दरिंदगी का आरोप लगा है। उसके गांव की ही एक युवती ने सोमवार को डरा-धमकाकर दो साल तक दुराचार करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस घटना की तफ्तीश कर रही है। करारी इलाके के इस ‘बाबा’ पर अभी दो महीने पहले भी गांव की ही एक किशोरी ने रेप का केस दर्ज कराया था। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद उसने अपना बयान पलट दिया। जिससे बाबा निर्दोष करार दे दिया गया। अब उसी किशोरी की बहन ने सोमवार को एफआईआर दर्ज कराई है। उसका कहना है कि बाबा ने दो साल तक डरा-धमकाकर उसके साथ दुराचार किया। बाबा उससे व्हाट्सएप पर चैटिंग करने के साथ ही मोबाइल पर रात-रात भर अश्लील बातें किया करता था।
बाबा के खौफ से अभी तक वह शांत रही। दो दिन पहले आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। परिवार वालों के समझाने पर डरी-सहमी पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पर, कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़िता ने एडीजी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाई। एडीजी के निर्देश पर सोमवार रात करारी पुलिस ने बाबा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। एसओ राजेश सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश की जा रही है।