फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कुनबे को पीट बदमाश लूट ले गए गृहस्थी

कुनबे को पीट बदमाश लूट ले गए गृहस्थी

Sat, 30 Sep 2017 12:27 AM IST
Updated Sat, 30 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
कुनबे को पीट बदमाश लूट ले गए गृहस्थी
कुनबे को पीट बदमाश लूट ले गए गृहस्थी
विज्ञापन

चौकी पुलिस के नाक के नीचे तीन लाख की चोरी
दीवार फांदकर चोरों ने की वारदात, संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मूरतगंज (कौशाम्बी)। कोखराज के मूरतगंज बाजार में बृहस्पतिवार रात बदमाश कुनबे को पीट नगदी गहने लूट ले गए। चौकी पुलिस की नाक के नीचे वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। जाते-जाते बदमाशों ने पड़ोसी के घर में भी चोरी का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल के बाद आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोखराज थाना क्षेत्र के भिखनापुर मूरतगंज निवासी मोती पाल बृहस्पतिवार रात परिवार के साथ छत पर सो रहा था। बेटी आंगन में सोई थी। आधी रात दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे बदमाशों ने आलमारी तोड़कर दस हजार नगदी समेत करीब तीन लाख के गहने समेट लिए। खटखटाहट सुन बेटी की नींद खुली तो वह चीख पड़ी। बेटी का शोर सुन छत पर सो रहे परिजन भी आंगन में पहुंच गए। इस दौरान बदमाश कुनबे को बेरहमी से पीटने के बाद जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। चौकी पुलिस की नाक के नीचे वारदात अंजाम देने के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग निकले। जाते-जाते बदमाशों ने पड़ोसी सुरेश जायसवाल के घर में भी लूट का प्रयास किया। लूटपाट की सूचना पर हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश में पुलिस ने घेराबंदी भी की पर कहीं सुराग नहीं लगा। पुलिस पड़ोसी गांव के आधा दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



करंट की चपेट में आने से झुलसा किशोर, गंभीर
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के नौगीरा गांव का शिवसिंह (16) पुत्र बृजलाल शुक्रवार दोपहर बकरी चराने के लिए खेत की ओर गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन करंट की चपेट में आकर झुलस गया। किशोर की चीख सुन खेत में काम कर रहे गांव के अन्य लोग भागकर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन किशोर को नजदीकी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दंपति घायल
मंझनपुर (ब्यूरो)। महेवाघाट थाना क्षेत्र गरौली गांव निवासी धनराज पुत्र बाबूलाल शुक्रवार सुबह पत्नी मुन्नी देवी के साथ बाइक से देवी दर्शन के लिए नेवादा के किशुनपुर अंबारी गया था। लौटते समय नेवादा के समीप सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। दुर्घटना में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को देते हुए घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed