{"_id":"5a171cd34f1c1b6e548bef1a","slug":"81511464147-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, चक्काजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, चक्काजाम
Updated Fri, 24 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत, चक्काजाम
- लेहदरी गांव के समीप बालू लदे ट्रक ने कुचला, बेटी गंभीर
- बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था पिता, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
सिराथू (कौशाम्बी)।
सैनी के लेहदरी गांव के समीप बृहस्पतिवार सुबह बालू लदे ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को कुचल दिया। हादसे में रज्जाक और उसके बेटे कौनेन की मौके पर ही मौत हो गई जब कि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। रज्जाक अपने बेटा-बेटी को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ते हुए चक्काजाम कर दिया। मौके पर पहुंचे अफसरों ने उग्र लोगों को शांत कराया। पुलिस ने घायल छात्रा को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। बाप-बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
सैनी कोतवाली के लेहदरी गांव निवासी रज्जाक (50) पुत्र मोहम्मद इदरीश बृहस्पतिवार सुबह बेटे कौनेन (12) और बेटी साजिया (14) को बाइक से स्कूल छोड़ने जा रहा था। बताया जा रहा है कि जैसे ही वह गांव से मुख्य मार्ग पर पहुंचा इसी दौरान बालू लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए तीनों को कुचल दिया। हादसे में कौनेन और रज्जाक की मौके पर ही मौत हो गई हादसा देख ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ते हुए सड़क पर शव रख चक्काजाम कर दिया। बवाल की सूचना मिलते ही सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र कई थाने की पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने जख्मी बेटी साजिया को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया और पिता-पुत्र के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से गांव में शोक व्याप्त है।