{"_id":"5cd0a280bdec2207215a38cf","slug":"71557176960-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुए में मिली युवती की नग्न लाश, सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुए में मिली युवती की नग्न लाश, सनसनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुएं में मिली युवती की निर्वस्त्र लाश, सनसनी
- करारी कोतवाली क्षेत्र के शेषा गांव का मामला, शिनाख्त नहीं
- दुराचार के बाद हत्या कर शव ठिकाने लगाए जाने की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो
करारी। क्षेत्र के शेषा गांव में सोमवार सुबह कुएं में एक युवती की नग्न लाश पड़ी मिली। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेप के बाद हत्या कर शव ठिकाने लगाए जाने की आशंका है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
करारी कोतवाली क्षेत्र के शेषा गांव के लोग सोमवार सुबह खेतों की ओर गए तो सड़क किनारे स्थित कुएं से दुर्गंध आ रही थी। इसकी जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने झांककर देखा तो भीतर शव पड़ा था। लाश पड़ी होने की खबर पाते ही करारी पुलिस शेषा पहुंची। पुलिस ने जेसीबी की मदद से किसी तरह शव बाहर निकलवाया। इसके बाद मृतका की शिनाख्त का करीब घंटे भर तक प्रयास किया गया। पर, कामयाबी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक लाश पूरी तरह से सड़ी हुई थी। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तकरीबन आठ से दस दिन पहले फेंकी गई है। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे। ऐसा कोई गहना नहीं मिला, जिससे विवाहित होने की बात कही जा सके। पुलिस के अनुसार उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच लग रही है। हत्या से पहले रेप की भी आशंका जताई जा रही है। शक दूर करने के लिए पंचनामा में इस बात का जिक्र कर दिया है। मामले में करारी एसओ राजेश सिंह का कहना है कि शिनाख्त और पीएम रिपोर्ट आने से पहले इस मामले में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
आग से गृहस्थी व दुकानों का सामान जलकर राख
मंझनपुर/चायल (ब्यूरो)। सदर ब्लॉक के बबुरा निवासी रामराज ने जिला कचहरी परिसर में फोटो स्टेट की दुकान खोल रखी है। सोमवार दोपहर शार्ट-सर्किट से उसकी दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पड़ोसी अजय व सर्वेश की चाय-नाश्ते की दुकान को भी चपेट में ले लिया। जानकारी पाकर पहुुुंचे अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। हालांकि इससे पहले ही तीनों दुकानों का करीब 50 हजार रुपया कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था। इसी तरह चायल के पिपरी निवासी दिलीप कुमार के कच्चे मकान में संदिग्ध दशा में आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, तब तक तकरीबन 50 हजार रुपया कीमत का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था। घटनाओं की जानकारी तहसील प्रशासन को दे दी गईहै।