{"_id":"5a6a2ee94f1c1b410b8b5203","slug":"51516908265-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कातिल ठंड ने ली युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कातिल ठंड ने ली युवक की जान
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड ने ली युवक की जान
रात में खेत से लौटने पर बिगड़ी थी तबियत, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
करारी(कौशाम्बी)। दोआबा में कातिल ठंड का सितम जारी है। पछुआ हवा के साथ कोहरे की घनी चादर के साथ मौसम ने एक बार फिर करवट बदल लिया है। बुधवार की रात करारी के अमुरा गांव में एक युवक की ठंड से मौत हो गई। शाम खेत से लौटने के बाद युवक की हालत बिगड़ी थी। परिजनों को शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
मंझनपुर तहसील क्षेत्र के अमुरा गांव निवासी सुरेश कुमार (45) पुत्र छेदीलाल बुधवार की रात खेत की सिंचाई करने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि देर रात वह घर लौटने के बाद खाना पीना खाकर बिस्तर पर सोने के लिए चला गया। रात अचानक युवक ठंड से कांप उठा। युवक की अचानक हालत बिगड़ती देख परिवार के लोग जब तक युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाते। सांसे थम चुकी थी। बृहस्पतिवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
फोटो नं-14
कड़ा कुबरी घाट पर मिली अधेड़ की लाश
कड़ा(ब्यूरो)। सैनी कोतवाली के कुबरी घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह एक अधेड़ की लाश पड़ी मिली। गंगा किनारे शव देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौजूद लोगों ने अधेड़ की पहचान कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों की मानें तो अधेड़ को 14 जनवरी से घाट के आसपास टहलते देखा जा रहा था। उसके शरीर में जख्म के निशान थे। पुलिस के मुताबिक उसकी मौत ठंड लगने से हुई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जबरन मकान कब्जाने का आरोप
करारी(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के चक हिंगुई गांव की शब्बो निशा पत्नी अकमल ने बताया कि साल भर पहले उसने खाली मकान पड़ोसी को भूसा रखने के लिए दे दिया था। मदद के नाम पर मकान लेने के बाद आरोपी ने उसे बूचड़खाना बना लिया है। जानकारी होने पर उसने मकान खाली करने को कहा तो आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे है। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने थाने पहुंच मामले की नामजद शिकायत पुलिस से की है।
भूमिधरी पर जबरन कब्जा कराने का आरोप
मंझनपुर(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के पट्टी अब्दुल रऊफ गांव निवासी वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि गांव में उसकी भूमिधरी सड़क किनारे है। जिस पर वह मकान बनवाकर परिवार के साथ रहता था। घर के ठीक पीछे भूमिधरी पर पेड़ लगे है। आरोप है कि हल्का लेखपाल और हल्का दरोगा जबरन उसकी भूमिधरी पर दूसरे को कब्जा कराना चाह रहा है। विरोध करने पर उसे फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी जा रही है। बृहस्पतिवार को पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।