{"_id":"5b9ff9f3867a557ea94a5b23","slug":"21537210867-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान ने युवक को अगवा कर सादे कागज पर कराया हस्ताक्षर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान ने युवक को अगवा कर सादे कागज पर कराया हस्ताक्षर
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करारी कोतवाली क्षेत्र के बरई बंधवा ग्राम प्रधान ने पखवाड़े भर पहले एक युवक को अगवा कर उससे सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया। शनिवार दोपहर असलहों से लैस साथियों संग घर में घुसकर उसकी पिटाई की। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी और बहन को भी पीटा। पीड़ित ने सोमवार को मामले की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
बरई बंधवा निवासी बिसुन पुत्र रामअवतार ने बताया कि चाचा उसकी बेशकीमती भूमि का अपने नाम बैनामा कराकर प्रधान के हाथ बेचना चाहते हैं। पीड़ित के मुताबिक पखवाड़े भर पहले प्रधान ने असलहे के दम पर उसे अगवा कर लिया। तहसील ले जाकर जमीन की रजिस्ट्री कराने का प्रयास किया। किसी कारण से रजिस्ट्री नहीं हो सकी तो सादे कागज पर हस्ताक्षर कराकर छोड़ दिया। बताया कि शनिवार दोपहर अवैध असलहों से लैश साथियों के साथ प्रधान घर पहुंचे और जमीन बेचने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। युवक को पिटता देख उसकी पत्नी संगीता व बहन विमला बीच-बचाव करने पहुंचीं तो इन दोनों को भी पीटा।
चीख-पुकार पर ग्रामीण इकट्ठा होने लगे तो प्रधान तथा उसके साथी पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना के बाद से पीड़ित का परिवार डरा-सहमा हुआ है। आरोप है कि नामजद तहरीर दिए जाने के बाद भी स्थानीय पुलिस ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने करारी इंस्पेक्टर को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं, ग्राम प्रधान खलील अहमद उर्फ निक्के ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन
----