फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   टेंगाई गांव में विकास कार्य के धन में गड़बड़झाला

टेंगाई गांव में विकास कार्य के धन में गड़बड़झाला

Sat, 16 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
टेंगाई गांव में विकास कार्य के धन में गड़बड़झाला
मंझनपुर। सिराथू ब्लॉक के टेंगाई के ग्रामीणों ने शुक्रवार को ग्राम प्रधान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का आरोप है कि विकास के नाम पर आए धन में लाखों रुपये का गबन कर लिया गया है।
विज्ञापन


टेंगाई के भरतलाल की अगुवाई में कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि पिछले साल अक्तूबर में हैंडपंपों की मरम्मत के नाम पर करीब 80 हजार रुपये निकाले गए। जबकि एक भी हैंडपंप नहीं ठीक कराया गया। पंचायत घर की मरम्मत के नाम पर तकरीबन 72 हजार रुपये फर्जी वाउचर से निकाले गए। जबकि मरम्मत कराई ही नहीं गई। प्राइमरी स्कूल की मरम्मत के नाम पर भी दो किश्त में क्रमश: तीन लाख 45 हजार व तीन लाख 60 हजार रुपये निकाला गया। स्कूल में मरम्मत का काम नहीं कराया गया। खड़ंजा निर्माण के नाम पर लगभग तीन लाख 50 हजार, सोलर पंप के नाम पर तीन लाख रुपये निकाले गए। इसके अलावा कई किश्तों में अलग-अलग कार्य दिखाकर लाखों का भुगतान निकाला गया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से शिकायतों की जांच कराए जाने की मांग की। डीएम ने मुख्य विकास अधिकारी को आरोपों की जांच कराकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस मौके पर आल्हा सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार, लवकुश, पन्नीलाल, राम महेश, घनश्याम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed