फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   खेत गई किशोरी से दुराचार

खेत गई किशोरी से दुराचार

Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खेत गई किशोरी से दुराचार
खेत गई किशोरी से दुराचार
विज्ञापन

16 जनवरी को हुई थी घटना, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बारा(कौशाम्बी)। इलाके के एक गांव में खेत गई किशोरी के साथ दरिंदे ने दुराचार किया। दरिंदगी के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी 16 जनवरी की दोपहर खेत की ओर गई थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे युवक ने किशोरी को दबोच लिया। इसके बाद मुंह दबाकर अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। उधर, घर लौट रही पीड़ित किशोरी को आरोपी युवक के मददगार ने भी शिकायत करने पर परिवार समेत जिंदा फूंकने की धमकी दी। बदहवास हालत में घर पहुंची पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी तो सभी सन्न रह गए। आरोप है कि शिकायत करने पर पुलिस 10 दिन तक आनाकानी करती रही। बृहस्पतिवार को एसपी के निर्देश पर कौशाम्बी थाने की पुलिस ने दुराचारी और उसके मददगार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन



किशोरी को भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर(ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाले किशोरी शुक्रवार की शाम से लापता है। घरवालों के मुताबिक शाम करीब छह बजे वह घर से खेत की ओर गई थी। तभी से गायब है। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान पता चला कि गांव का एक युवक भी शाम से लापता है। परिजन को इसी युवक पर बहला-फुसलाकर किशोरी को भगा ले जाने का शक है। पीड़ित पिता ने इसकी तहरीर ने कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन





दो पक्षों में रार, पुलिस ने कराया शांत
बारा(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के जोगापुर गांव निवासी मैना पुत्र तेजी लाल बृहस्पतिवार की सुबह कटिया लगा रहा था। इसी दौरान पड़ोसी राजेन्द्र ने कटिया लगाने का विरोध किया तो दोनों के बीच तकरार शुरू हो गई। दो पक्षों के बीच रार देख गांव के अन्य लोगों के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed