फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर दागी गोली, जख्मी

हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर दागी गोली, जख्मी

Sun, 12 Nov 2017 01:14 AM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर दागी गोली, जख्मी
हिस्ट्रीशीटर ने युवक पर दागी गोली, जख्मी
विज्ञापन

-गुंडा टैक्स नहीं देने पर कातिलाना हमले की चर्चा
-कोतवाल बोले, नहीं चली गोली हुई थी मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती के उजिहिनी आइमा गांव में शनिवार शाम घर के बाहर बैठे युवक पर हिस्ट्रीशीटर ने कातिलाना हमला करते हुए तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली युवक के पैर में लगी। आवाज सुनकर आस-पास मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। ग्रामीणों को देख हमलावर जान से मारने की धमकी देेते हुए भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गुंडा टैक्स नहीं देने पर युवक को गोली मारी है। हालांकि कोतवाल ने गोली मारने की बात को सिरे से खारिज किया है।

पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के उजिहिनी आइमा गांव निवासी शशी उर्फ शिवलाल शनिवार शाम घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार हिस्ट्रीशीटर पहुंचा और युवक पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के पैर में लगी और वह चीखते हुए घर के भीतर भागा। गोली की आवाज सुन गांव में अफरा-तफरी मच गई। युवक को बचाते हुए घर-परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि गुंडा टैक्स नहीं देने पर युवक को गोली मारी गई है। युवक पर हुए कातिलाना हमले से परिवार के लोग सहम गए हैं। पूरामुफ्ती कोतवाल भास्कर मिश्र ने गोली लगने की बात को खारिज किया है। बताया कि युवक के साथ मारपीट की घटना हुई है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed