{"_id":"5957a5894f1c1b62248b456e","slug":"21498916233-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिपरी में युवती से सामूहिक दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिपरी में युवती से सामूहिक दुराचार
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर।
पिपरी इलाके में शुक्रवार शाम खेत की ओर गई एक युवती के साथ पड़ोसी युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। दरिंगदी करने के बाद युवती को बदहवास हालत में छोड़कर युवक धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंची युवती ने आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। देर रात पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।
पिपरी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती शुक्रवार शाम खेत की ओर गई थी। बताया जाता है कि उसे अकेली देख गांव के दो युवक पहुंचे और दबोच कर झाड़ी के पीछे उठा ले गए। इसके बाद मुंह दबाकर सामूहिक दुराचार किया। दरिंदगी के बाद आरोपी युवक कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। बदहवास युवती की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए।
आपबीती परिजनों को बताते हुए युवती थाने पहुंची। देर रात पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस आरोपी संदीप कुमार और वीरेन्द्र के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पड़ोसी युवकों की दरिंदगी के बाद से पीड़ित परिवार डरा-सहमा हुआ है। घटना के बाद से आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है। एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद से वे फरार चल रहे हैं।
पिपरी में युवती से सामूहिक दुराचार
शुक्रवार शाम पड़ोसी युवकों ने की दरिंदगी, एफआईआर