फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   युवक ने मासूम भतीजी के साथ किया दुराचार

युवक ने मासूम भतीजी के साथ किया दुराचार

Fri, 17 Nov 2017 01:26 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
युवक ने मासूम भतीजी के साथ किया दुराचार
मासूम भतीजी के साथ दुराचार
विज्ञापन

-बुधवार शाम चाचा के घर टीवी देखने गई थी पीड़िता
-मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन में जुटी पुलिस, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। महेवाघाट इलाके में बुधवार शाम कलियुगी चाचा ने नौ वर्षीय मासूम भतीजी के साथ दुराचार किया। शाम को बच्ची टेलीविजन देखने चाचा के घर गई थी। शोर मचाने पर युवक धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है।

महेवाघाट थाना क्षेत्र के एक गांव की नौ वर्षीय बच्ची बुधवार शाम चाचा के घर टीवी देखने गई थी। इस दौरान वह घर में अकेला था। स्नेह करते हुए बच्ची को पास बुलाया। मासूम बच्ची हैवान बने कलियुगी चाचा की मंशा को नहीं भांप सकी। पास जाने पर वह उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। मुंह दबाकर युवक ने अस्मत लूट ली। बच्ची की चीख सुन घर-परिवार के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। परिजनों को देख युवक भतीजी को बदहवास हालत में छोड़कर भाग निकला। आनन-फानन में घर वाले घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए बच्ची को नजदीकी अस्पताल ले गए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। कोतवाल मोहम्मद हाशिम ने बताया कि बच्ची के साथ घटना हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात और आरोपी की तलाश कर रही है। घटना के बाद से युवक घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed