{"_id":"599886834f1c1b1b0e8b466a","slug":"201503168131-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बना विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंधक बना विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंधक बना विवाहिता को जलाने का प्रयास
दहेज के लिए ससुरालियों ने ढाया सितम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कोखराज के अहिरारा में ब्याही युवती ने ससुरालियों पर दहेज के लिए जलाकर मार डालने के प्रयास का आरोप लगाया है। ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने एसपी से गुहार लगाई है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौसपुर टिकरी की सोनम देवी की शादी साल भर पहले कोखराज के अहिरारा गांव में लक्ष्मीकांत से हुई थी। विवाहिता ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग मायके से बाइक और 50 हजार नगदी की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। सप्ताह भर पहले मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने जमकर मारापीटा और चारपाई में बांध मिट्टी का तेल छिड़क जिंदा जलाने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग आए तो उसकी जान बची। ससुरालियों की यातना के बाद विवाहिता मायके पहुंची और आपबीती परिजनों को बताई। बिरादरी की पंचायत के बाद भी ससुराल वाले राजी नहीं हुए। घटना की तहरीर कोखराज पुलिस को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। एसपी ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।