{"_id":"5c349cf7bdec2256f321aa5b","slug":"191546951927-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास
कोखराज इलाके के सिहोरी गांव की घटना, पीड़िता ने एसपी से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सिहोरी गांव की एक महिला को सोमवार शाम दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया। पीड़िता ने मंगलवार को घटना की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
सिहोरी गांव की सुकरी देवी ने बताया कि करीब 15 साल पहले उसका विवाह हुआ है। अभी तक सबकुछ ठीक चल रहा था। इधर बीच करीब दो महीने से ससुराली दहेज की मांग करने लगे। असमर्थता जाहिर करने पर तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालाें को समझाया। पर, उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो सोमवार शाम दहेजलोभियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद कमरे में बंद कर मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने जा रहे थे। गनीमत ये रही कि चीख-पुकार सुन पड़ोसी समय रहते मौके पर पहुंच गए और जान बचा ली। पीड़ित महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।