फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   कोखराज में युवती की गोली मारकर हत्या

कोखराज में युवती की गोली मारकर हत्या

Wed, 05 Jul 2017 08:03 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
कोखराज में युवती की गोली मारकर हत्या
हरार्यपुर (कौशाम्बी)।
विज्ञापन

कोखराज के पन्नाई मोड़ के समीप मंगलवार रात रेप के बाद एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सुबह युवती की रक्तरंजित लाश सड़क किनारे खेत में पड़ी मिली तो सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव की पहचान नहीं हो सकी।
हाईवे पर कोखराज के पन्नोई मोड़ के समीप बुधवार सुबह एक युवती की रक्तरंजित लाश पड़ी मिली। खेत की ओर गए आसपास गांव के लोग युवती की खून से लथपथ लाश देख सन्न रह गए। युवती के कत्ल की जानकारी होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, सीओ चायल महेंद्र सिंह देव पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने मौजूद लोगों से युवती के शव की पहचान कराने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली। लोगों का कयास है कि रेप के बाद युवती की हत्या कर पन्नोई मोड़ के समीप लाश फेंक दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों का मानना है कि युवती के कपड़े बिखरे थे और गोली माथे के बीच में लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोखराज पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ कोखराज बृजेश द्विवेदी ने बताया कि युवती के शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही कत्ल की वजह सामने आएगी।

रेप के बाद युवती की हत्या
पन्नोई मोड़ के समीप सड़क किनारे मिली लाश, कोखराज में घटी घटना से सनसनी

घंटों सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज और चरवा थाने की सीमा पर बुधवार सुबह युवती की रक्तरंजित लाश पड़ी मिली। शव मिलने की सूचना पर दोनों थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घंटों सीमा विवाद को लेकर कानाफूसी होती रही। अफसरों के हस्तक्षेप पर कोखराज पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


गैंगरेप के बाद तो नहीं हुआ युवती का कत्ल
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोखराज के पन्नोई मोड़ के समीप मिली युवती की रक्तरंजिश लाश की गुत्थी उलझती जा रही है। युवती विवाहित थी कि अविवाहित यह भी अभी पता नहीं चल सका है। इसे लेकर घंटों माथापच्ची भी हुई। युवती का कत्ल कहीं गैंगरेप के बाद तो नहीं किया गया। इसे लेकर इलाके में तमाम तरह की चर्चाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed