फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   किराना व्यापारी से दिन दहाड़े बाइक सवारों ने की लूटपाट

किराना व्यापारी से दिन दहाड़े बाइक सवारों ने की लूटपाट

Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
किराना व्यापारी से दिन दहाड़े बाइक सवारों ने की लूटपाट
सरायअकिल इलाके में गुरुवार को दिन दहाडे़ बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूटपाट की। बदमाश कारोबारी के पास रहे 12 हजार नगदी लूट ले गए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


सराय अकिल कोतवाली के अमिरसा गांव निवासी आमोद पांडेय व उसके भाई प्रमोद ने तिल्हापुर में किराना की दुकान खोल रखी है। दोनों भाई दुकान का काम देखते हैं। गुरुवार की दोपहर करीब तीन बजे अमोद घर से पैसा लेकर दुकान आ रहा था। कोटिया गांव के समीप जैसे ही वह पहुंचा दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उसे रोक लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बटसे हमलाकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उसके पास रहे 12 हजार रुपये वह सोने की चेन लेकर भाग निकले। मामले में नामजद तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। प्रभारी कोतवाल हेमंत मिश्रा का कहना है घटना संज्ञान में है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed