{"_id":"5a01b05f4f1c1b71548bb516","slug":"181510060127-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहजादपुर चौकी पुलिस पर मारपीट करने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहजादपुर चौकी पुलिस पर मारपीट करने का आरोप
Updated Tue, 07 Nov 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ियों से रिहा किशोरी के घर पहुंचे अफसर
बाल कल्याण समिति के न्यायिक अधिकारी ने जानी हकीक त
आशा ज्योति हेल्प लाइन भेजी गई पीड़िता, दो दिन बाद होगी पेशी
अमर उजाला ब्यूरो
बारा (कौशाम्बी)। अपनों के जुल्म और बेड़ियों से रिहा हुई किशोरी के घर मंगलवार को बाल कल्याण समिति की टीम हालात जानने पहुंची। टीम ने पीड़िता के साथ परिजनों और ग्रामीणों से घटना के बाबत जानकारी की। इसके बाद न्यायिक अधिकारी ने किशोरी को महिला आशा ज्योति हेल्प लाइन को सुपुर्द किया। दो दिन बाद किशोरी की अदालत में पेशी की जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के रजऊपुर गांव का सोहराब कि राना व्यापारी है। बताया जा रहा है वह अपनी 15 वर्षीय बेटी रूखशाना बानो को बेड़ियों में जकड़ कर रखता था। इसी भनक ग्रामीणों के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हुई। सुबह गांव पहुंची पुलिस ने अपनों के जुल्म से आजिज किशोरी को बंदिश से रिहा कराया। किशोरी पर जुल्म ढाने की जानकारी बाल कल्याण समिति को हुई तो न्यायिक अधिकारी विनय मिश्र, अधिवक्ता रोहित यादव और समाज सेवी रेहान के साथ गांव पहुंचे। पीड़ित परिवार के लोगाें ने ऐसी किसी भी प्रताड़ना से इंकार किया। इसके बाद अफसरों ने पीड़ित किशोरी से पूछतांछ की पर वह सहमी रही। जांच पड़ताल के बाद न्यायिक अधिकारी ने महिला आशा ज्योति हेल्प लाइन को बुलाते हुए पीड़िता को उनके हवाले किया। किशोरी को पुनर्वास केन्द्र भेज दिया गया है। पेशी के बाद आने वाले फैसले पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
शहजादपुर चौकी पुलिस पर मारपीट करने का आरोप
मंझनपुर(ब्यूरो)। कोखराज थाना क्षेत्र के टडहर गांव निवासी रमेश कुमार के घर सोमवार की शाम चौकी पुलिस ने जमकर तांडव किया। घर में घुस मारपीट करते हुए पीड़ित को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। रमेश ने बताया कि दो नवंबर को जमीन बटवारे को लेकर पड़ोसी से विवाद हुआ था। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्ष पर निरोधात्मक कार्रवाई भी की थी। दरोगा और सिपाही की पिटाई से भुक्तभोगी को गंभीर चोटें आई हैं। मंगलवार को चौकी पुलिस के खिलाफ भुक्तभोगी ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने सीओ सिराथू को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।