फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   असलहों के सौदागर को पुलिस ने दबोचा

असलहों के सौदागर को पुलिस ने दबोचा

Fri, 14 Dec 2018 06:07 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
असलहों के सौदागर को पुलिस ने दबोचा
असलहों के सौदागर को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

एक रायफल, दो तमंचा और कई चाकू बरामद, अन्य सौदागरों की तलाश में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। नगर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह असलहों के एक सौदागर को धर दबोचा। उसकी निशानदेही पर एक रायफल, दो तमंचा और कई चाकू बरामद किया गया है। पुलिस अब सौदागर के साथियों की तलाश कर रही है। फिलहाल किसी के खिलाफ कोई लिखापढ़ी नहीं की गई है।
मंझनपुर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को कस्बे के ही एक युवक को उसके घर से पकड़ा। मौके पर युवक के कब्जे से दो तमंचा बरामद किया गया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो शातिर ने ओसा गांव से शुक्रवार को एक रायफल व कई चाकू बरामद कराए। पुलिस ने जिस व्यक्ति के घर से रायफल बरामद की है, वह अभी पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस को देखते ही वो फरार हो गया था। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि शातिर ने अपने कुछ अन्य साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं। पुलिस अब इन सभी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। पुलिस और असलहे बरामद करने के साथ बाकी शातिरों को भी पकड़ने की तैयारी में है। इसीलिए अभी किसी के खिलाफ कोई लिखापढ़ी नहीं की गई है। मामले में नगर कोतवाल राकेश चौरसिया का कहना है कि रायफल बरामद हुई है। जल्द ही लिखापढ़ी की जाएगी। इसके बाद ही सार्वजनिक तौर पर कुछ बताया जाएगा।
विज्ञापन


बीच सड़क पर पकड़ा छात्रा का हाथ, खींचा दुपट्टा
कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार शाम हुई घटना, दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
बारा। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा का गुरुवार शाम पड़ोसी शोहदे ने बीच सड़क पर दुपट्टा खींच लिया। साथ में उसका हाथ भी पकड़ा। आरोप है कि उलाहना देने जाने पर पिता की पिटाई की। पीड़िता के पिता ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशाम्बी इलाके की एक लड़की कक्षा नौ की छात्रा है। उसने बताया कि गुरुवार शाम वह स्कूल से घर लौट रही थी। रास्ते में पड़ोसी युवक ने साइकिल रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। हाथ पकड़ लिया और दुपट्टा भी खींच लिया। चीख-पुकार पर आसपास रहे लोग मौके की ओर दौड़े तो आरोपी कहीं भी शिकायत करने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता के मुताबिक उलाहना देने जाने पर शोहदे ने अपने भाई के साथ मिलकर उसके पिता की बेरहमी से पिटाई की। पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में संदिग्ध ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पर, वह पकड़ा नहीं जा सका। मामले में कौशाम्बी कोतवाली के प्रभारी एसओ मनोज यादव का कहना है कि तहरीर मिली है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed