फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   बलात्कार पीड़िता का दिनदहाड़े किया अपहरण

बलात्कार पीड़िता का दिनदहाड़े किया अपहरण

Tue, 15 Jan 2019 12:34 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
बलात्कार पीड़िता का दिनदहाड़े किया अपहरण
बलात्कार पीड़िता का दिनदहाड़े किया अपहरण
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को हुई घटना
पड़ोसी युवक ने मई 2017 में युवती के साथ की थी दरिंदगी
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक दुष्कर्म पीड़िता का रविवार को दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। उसके साथ पड़ोस के एक युवक ने मई 2017 में दरिंदगी की थी। पीड़ित की मां ने सोमवार को एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
सरायअकिल इलाके की एक महिला ने बताया कि 28 मई 2017 को उसकी बेटी खेतों की ओर गई थी। रास्ते में सुनसान स्थान पर पहले से खड़े पड़ोस के एक युवक ने तमंचे के बल पर दुराचार किया था। मामले में दो दिन बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज हुआ। इसके बाद पुलिस ने दरिंदे को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पीड़ित महिला (वादिनी) की मानें तो दरिंदा अभी सलाखों के पीछे ही है। उसके परिजन लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। नहीं मानने पर जान से मार डालने की धमकी देते हैं। बताया कि रविवार को रेप पीड़ित बेटी बाजार जा रही थी। आरोप है कि घर के समीप से ही दरिंदे के बहनोई ने साथी संग उसका अपहरण कर लिया। काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का सुराग नहीं लगा। महिला का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सरायअकिल इंस्पेक्टर को जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है। वहीं घटना के बाद से पीड़ित परिवार काफी परेशान है। सरायअकिल पुलिस इसे पेशबंदी का मामला बता रही है।
विज्ञापन

वर्जन
मामले की जानकारी नहीं है। दुष्कर्म पीड़िता का अपहरण हुआ है तो यह गंभीर मामला है। घटना की जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -अशोक कुमार- अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

----
दुराचार की कोशिश में कार्रवाई नहीं कर रही पुलिस
मंझनपुर (ब्यूरो)। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि 22 नवंबर 2018 को उसकी बहन हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तब पड़ोसी ने बहन के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। पीड़ित की मानें तो शिकायत तभी पुलिस से की गई थी। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया। इससे परेशान पीड़ित ने सोमवार को एसपी से शिकायत की है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पश्चिमशरीरा एसओ को आरोपों की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed