{"_id":"59c6b3554f1c1b2b688b6369","slug":"161506194261-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट की चपेट में आने से युवक की मौत
कारखाना का कटआउट ठीक करते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
चरवा। रतगहा में शनिवार सुबह करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक कारखाने का कटआउट ठीक कर रहा था। आधे घंटे बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
चरवा थाना क्षेत्र के रतगहा निवासी संजीत कुमार (32) पुत्र रामहित किसान था। रोजी-रोटी के लिए उसने गांव में ही निजी नलकूप के साथ आटा चक्की का कारखाना खोल रखा था। रखवाली के साथ वह कारखाना और नलकूप चलाने का भी काम करता था। सुबह कारखाने के कट आउट का फ्यूज उड़ गया। इस पर वह उसे ठीक करने लगा। इसी दौरान अचानक संजीत करंट की चपेट में आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। आधे घंटे बाद घर के लोग कारखाना पहुंचे तो देखा युवक का शव पड़ा था। उसी के बगल में बिजली का तार पड़ा था। शव देख परिवार के लोग सन्न रह गए। दोपहर में परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
जहरखुरानों ने परदेशी युवक को लूटा
नशीला बिस्कुट खिला नगदी समेत एक लाख का सामान किया पार
पिपरी के बिलासपुर गांव के समीप सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला परदेशी
अमर उजाला ब्यूरो
चायल।
पानीपत से कमाई कर घर लौट रहे कौशाम्बी के हिसामबाद गांव के युवक को जहरखुरानों ने लूट लिया। शनिवार सुबह युवक पिपरी के बिलासपुर गांव के समीप सड़क किनारे बेसुध पड़ा मिला। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल करते हुए घटना की जानकारी परिजनों को दी। होश आने पर युवक ने घटना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के हिसामबाद गांव का राजाराम पुत्र सत्तीलाल पानीपत में रहकर कमाई करता है। शुक्रवार की रात वह इलाहाबाद रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद सड़क पर आया तो एक विक्रम में तीन लोग बैठे थे। विक्रम में बैठते हुए उसने कौशाम्बी चलने को कहा तो चालक ने हां कर दी। रास्ते में विक्रम सवार जहरखुरान युवक को बिस्कु ट में नशीला पदार्थ खिला दिया। बेहोश होने पर जहरखुरानों ने परदेशी युवक के पास से 60 हजार रुपए के साथ कपड़े से भरा बैग ले लिया। इसके बाद पिपरी के बिलासपुर गांव के समीप युवक को सड़क किनारे बेसुध हालत में फेंक कर भाग निकले। सुबह गांव के लोग सड़क किनारे युवक को बेहोश पड़ा देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आनन-फानन युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर घटना की बाबत पूछताछ करते हुए पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।