{"_id":"5b2169874f1c1ba96e8b7e2d","slug":"141528916359-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जायदाद के लिए बेटों ने भाड़े पर कराया था बुजुर्ग मां-बाप का ख्ूान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जायदाद के लिए बेटों ने भाड़े पर कराया था बुजुर्ग मां-बाप का ख्ूान
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जायदाद के लिए बेटों ने कराया था मां-बाप का ख्ूान
-दूसरी पत्नी के नाम जमीन करना चाहता था मोलई
-सरायअकिल के हासिमपुर किनार में छह जून को हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, चार गिरफ्तार
फोटो-
मंझनपुर (ब्यूरो)। महज पांच बीघे जमीन के खातिर मोलई व उसकी पत्नी दुखनी देवी को उसके दो बेटों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा था। साथियों को वारदात में साथ देने के लिए तीस हजार की पेशगी दी गई थी। पुलिस ने वारदात में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से आला कत्ल के रूप में सरिया बरामद किया है।
सरायअकिल थाने के हासिमपुर किनार गांव निवासी मोलई व उसकी पत्नी दुखनी देवी की छह जून की रात धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मोलई के बड़े बेटे जगतपाल की तहरीर पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की। बुधवार को एसपी प्रदीप गुप्ता ने मीडिया के सामने घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को पेश किया। एसपी ने बताया कि मोलई ने दो शादी की थी। दुखनी उसकी दूसरी पत्नी थी। पहली पहली पत्नी से दो संतान जगतपाल व चंद्रपाल थे। मोलई अपनी पांच बीघा जमीन दुखनी के नाम करना चाहता था। इसका विरोध उसके दोनों बेटे किया करते थे। घटना वाली रात जगतपाल अपने परिवार के साथ चरवा स्थित ससुराल गया था। इसी दौरान मोलई व दुखनी की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से पूरे मामले का पर्दाफाश किया। घटना में शामिल मोलई के बेटे जगतपाल, चंद्रपाल व वारदात में सहयोग करने वाले गोविंदपुर गांव निवासी शैलेंद्र कुमार व संदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। शैलेंद्र व संदीप को हत्या में साथ देने के लिए 30 हजार रुपये भी दिए गए थे।
............
गिरफ्तारी में शामिल टीम को मिला सम्मान
मंझनपुर। एसपी प्रदीप गुप्ता ने दोहरे ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने वाले थानाध्यक्ष सरांयअकिल हेमंत मिंश्र, सिपाही पवन कुमार, पंकज कुमार त्रिपाठी, चालक मुकेश यादव, एसओजी प्रभारी विजय कु मार, सिपाही सुरेंद्र कुमार, अभिमन्यु सिंह, मनोज यादव, जितेन्द्र सिंह, मनोज, हरिकश यादव को दस हजार के पुरस्कार से सम्मानित किया है।
विज्ञापन
...................