फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   मां के सामने बेटी से दुराचार

मां के सामने बेटी से दुराचार

Fri, 15 Dec 2017 09:21 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
मां के सामने बेटी से दुराचार
मां के सामने बेटी से दुराचार
विज्ञापन

-पुलिस ने डांटकर थाने से भगाया, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी इलाके में बृहस्पतिवार शाम पड़ोसी युवक ने मां के सामने ही बेटी की अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद महिला को पीटते हुए आरोपी भाग निकला। आरोप है कि दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची तो पुलिस ने डांटकर भगा दिया। शुक्रवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मां-बेटी बृहस्पतिवार शाम घर में अकेली थीं। इसी दौरान पड़ोस का युवक बहाने से घर पहुंचा और युवती को दबोच दुराचार करने लगा। बेटी की चीख सुन मां बचाने पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए उसके सामने ही बेटी की अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद युवक महिला की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम घर लौटे परिजनों को मां-बेटी ने आपबीती बताई। इसके बाद पीड़ित बेटी को लेकर थाने पहुंची महिला ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने तहरीर लेेने के बाद उसे डांट कर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख शुक्रवार को पीड़िता मंझनपुर पहुंची और शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने पीड़िता को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed