फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सरेराह युवक पर झोका फायर, बचा

सरेराह युवक पर झोका फायर, बचा

Sat, 16 Dec 2017 11:46 PM IST
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
सरेराह युवक पर झोका फायर, बचा
सरेराह युवक पर झोंका फायर, बचा
विज्ञापन

-मुकदमेबाजी में हमले का आरोप, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सैनी कोतवाली के लोंहदा मोड़ के समीप सरेराह बोलेरो सवार युवक पर कातिलाना हमला किया गया। हालांकि हमले में युवक बाल-बाल गया। पीड़ित ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत एसपी से की।
सैनी कोतवाली परास गांव निवासी जुल्फेकार अहमद पुत्र खलील अहमद ने बताया कि गांव के ही एक परिवार से उसकी पुरानी अदावत चल रही है। बृहस्पतिवार रात वह रिश्तेदार को लेने टोल प्लाजा खागा जा रहा था। इसी दौरान लोहदा मोड़ के समीप पीछे से आए स्कार्पियो सवार गांव के लोगों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। इसके बाद गाड़ी से खींचते हुए बेरहमी से पीटने लगे। हमलावरों से बचते हुए वह गाड़ी लेकर भागा तो उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। हमले में युवक बाल-बाल बच गया। किसी तरह वह जान बचाकर अजुहा चौकी पहुंचा और घटना की तहरीर पुलिस को दी। आरोप है कि पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलते देख शनिवार को पीड़ित मंझनपुर पहुंचा और शिकायत एसपी से की। एसपी ने पीड़ित को जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन




विवाहिता से दुराचार का प्रयास, फाड़े कपड़े
-शोर मचाने पर धमकी देते हुए भाग निकला आरोपी, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कोखराज इलाके में शुक्रवार शाम पड़ोसी युवक ने विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने महिला के कपड़े फाड़ दिए। शनिवार को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता शुक्रवार शाम घर में अकेली थी। परिवार के लोग खेतों में काम करने गए थे। विवाहिता ने बताया कि शाम को बहाने से पड़ोस का युवक घर में दाखिल हुआ। विवाहिता को अकेली देख युवक उसे दबोच कर मनमानी करने लगा। पड़ोसी की हरकत देख विवाहिता आबरू बचाने के लिए चीख पड़ी। इस पर युवक ने उसके कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए पीड़िता चौकी पहुंची। आरोप है कि तहरीर लेने के बाद पुलिस ने उसे वापस कर दिया। आरोपी युवक पर कार्रवाई नहीं किए जाने से सहमी पीड़िता शनिवार को मंझनपुर पहुंची और मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।




अधिवक्ताओं ने साथी की विधवा को दी आर्थिक मदद
चायल(ब्यूरो)। बार एसोसिएशन चायल के पूर्व अध्यक्ष लालबाबू सिंह की एक महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी। शनिवार को साथी अधिवक्ताओं ने मृतक की पत्नी सुनीता देवी को 61 हजार पांच सौ रुपए की आर्थिक मदद दी। इस मौके पर अधिवक्ता बांकेलाल, धर्मराज ओझा, मानसिंह, राजकुमार, रिजवान अहमद, सगीर अहमद, दशरथ लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed