फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   दबंगों ने यूपी-100 पुलिस के सामने कुनबे को पीटा

दबंगों ने यूपी-100 पुलिस के सामने कुनबे को पीटा

Thu, 17 Jan 2019 05:26 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 05:26 PM IST
विज्ञापन
दबंगों ने यूपी-100 पुलिस के सामने कुनबे को पीटा
दबंगों ने यूपी-100 पुलिस के सामने कुनबे को पीटा
विज्ञापन

कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बेलहाई गांव में बुधवार शाम की गई दादागीरी, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के बेलहाई गांव में बुधवार शाम पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने पुलिस के सामने एक परिवार को पीटा। पीड़ित ने गुरुवार को घटना की शिकायत एसपी से करके कार्रवाई की मांग की है।
बेलहाई निवासी बचान पुत्र कुलबुल ने बताया कि पड़ोसी दबंगों से उसकी पुरानी रंजिश है। इसे लेकर वह आए दिन अपशब्द कहते हैं। विरोध करने पर झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। पीड़ित की मानें तो बुधवार शाम भी दबंग गाली-गलौज कर रहे थे। ऐतराज जताने पर पिटाई शुरू कर दी। सूचना पाकर पहुंची यूपी-100 पुलिस के सामने भी पीटा। बचान के साथ उसके परिवार के पांच अन्य सदस्यों को भी पीटकर लहूलुहान कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने दखल देकर मामला शांत कराया। पर, पुलिस तमाशबीन ही बनी रही। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए कौशाम्बी इंस्पेक्टर को जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

----
चाय में मिलाकर पिलाया गया था सिराज को जहर
- करारी कस्बे में ससुराल आए युवक के साथ मंगलवार को हुई थी घटना, एसपी से शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। करारी कस्बा स्थित ससुराल आए बांदा निवासी युवक को ससुरालियों ने चाय में जहर मिलाकर पिला दिया था। अब उसकी तबीयत में सुधार है। पीड़ित की मां ने गुरुवार को एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा शहर स्थित डिग्गी चौराहा निवासी सिराज अहमद पुत्र जुल्फेकार का विवाह वर्ष 2011 में करारी के आजाद नगर मोहल्ले की समरीन पुत्री सैयद हसनैन से हुआ है। सिराज की मानें तो शादी के तीन साल बाद ही पत्नी से उसकी अनबन हो गई। इसके बाद पत्नी मायके में रहने लगी। उसने सिराज सहित अन्य ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा दिया। बुधवार को इस प्रकरण की कोर्ट में तारीख थी। इससे पहले मंगलवार को सिराज बीवी को बुलाने करारी गया था। सिराज की मां सितारा बेगम ने बताया कि ससुरालियों ने उसके बेटे को हत्या के इरादे से चाय में जहर मिलाकर पिला दिया। तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में छोड़कर भाग गए। सिराज अभी भी जिला अस्पताल में भर्ती है। एसपी प्रदीप गुप्ता ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए करारी इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed