{"_id":"5b1ad31c4f1c1ba96e8b708c","slug":"11528484636-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। सदर कोतवाली के पतौना गांव में गुरुवार रात चोर और ग्रामीणों के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। ग्रामीणों ने चार संदिग्ध लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पतौना गांव में सप्ताह भर पहले चोर मदन की बकरी खोल कर चार पहिया वाहन से ले जा रहे थे। मदन जाग गया और उसने गाड़ी को पकड़ लिया। इस पर बदमाश उसे पांच सौ मीटर तक घसीटते हुए चले गए। मदन ने गाड़ी नहीं छोड़ी तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमलाकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने मदन को भर्ती कराया और अज्ञात के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसी तरह नन्हू पाल की भी भैंस खोलने का प्रयास हुआ था। इन सब घटनाओं को लेकर ग्रामीण खुद ही पहरा दे रहे थे। गुरुवार रात करीब तीन बजे एक लोडर गांव में रुकी। बताया जाता है कि उसमें से तीन लोग उतरे। ग्रामीणों के ललकारने पर बदमाश भागने लगे। इस पर लोगों ने दौड़ाकर दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस पकड़े गए लोगों को थाने ले गई। इसके कुछ ही देर बाद बाइक से तीन लोग पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें भी खदेड़ा तो एक व्यक्ति पकड़ा गया। इसे भी पुलिस के हवाले किया गया है। इंस्पेक्टर पवन त्रिवेदी ने बताया कि ग्रामीणों ने कुछ लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। मामले की जांच की जा रही है।