फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क हादसे जख्मी युवक की अस्पताल में मौत

सड़क हादसे जख्मी युवक की अस्पताल में मौत

Tue, 08 Jan 2019 06:25 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे जख्मी युवक की अस्पताल में मौत
सड़क हादसे जख्मी युवक की अस्पताल में मौत
विज्ञापन

सिराथू (ब्यूरो)। सैनी क्षेत्र के कमासिन हाईवे पर हुए मार्ग हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक की मौत मंगलवार को एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में हो गई। मृतक की पत्नी की तहरीर पर सैनी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
सैनी कोतवाली के धारूपुर निवासी संजय कुमार (30) एक जनवरी की शम सात बजे अपने दोस्त के साथ बाइक से घर जा रहा था। रास्ते में कमासिन हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से जख्मी संजय का इलाज एसआएएन अस्पताल प्रयागराज में चल रहा था। जहां मंगलवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी गुड़िया देवी की तहरीर पर सैनी पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक की मौत से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


पड़ोसियों की दबंगई से परेशान कुनबा
सिराथू (ब्यूरो)। पइंसा क्षेत्र के अफजलपुर सातों निवासी सुनील कुमार ने एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में अपने दो पड़ोसियों द्वारा घर के सामने जबरन भैंस बांधने एवं गंदा पानी बहाने की शिकायत की है। आरोप लगाया कि कि विरोध करने पर दंबंग पड़ोसी उसके साथ मारपीट करते हैं। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क निर्माण में मानक की हो रही अनदेखी
सिराथू (ब्यूरो)। जिला पंचायत की ओर से शरीफाबद-शीतला धाम जाने वाले मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है। एसडीएम को दिए गए शिकायती पत्र में शीतला धाम के समाज सेवी अंजनी पंडा ने सड़क निर्माण में मानक की अनदेखी का आरोप लगाया है। एसडीएम ज्योति मौर्या ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed