फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   पड़ोसी अधेड़ ने विवाहिता की लूटी इज्जत

पड़ोसी अधेड़ ने विवाहिता की लूटी इज्जत

Thu, 01 Feb 2018 06:12 PM IST
Updated Thu, 01 Feb 2018 06:12 PM IST
विज्ञापन
पड़ोसी अधेड़ ने विवाहिता की लूटी इज्जत
पड़ोसी ने विवाहिता की लूटी इज्जत
विज्ञापन

मंगलवार की रात कोखराज इलाके में हुई घटना, शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर।
कोखराज इलाके में मंगलवार की रात पड़ोसी अधेड़ ने विवाहिता की अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। आरोप है कि तहरीर के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने एसपी से मामले की शिकायत की है।
कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता ने बताया कि उसका पति ईंट भट्ठे में मजदूरी करता है। परिवार के अन्य लोगों के साथ वह घर पर रहती है। मंगलवार की रात पड़ोसी अधेड़ बहाने से घर के भीतर पहुंचा। अकेली देख मुंह दबाकर दरिंदें ने अस्मत लूट ली। दरिंदगी के बाद आरोपी कहीं भी शिकायत पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। सास, ननद के साथ पति को पड़ोसी अधेड़ की करतूत बताते हुए दूसरे दिन वह शिकायत लेकर थाने पहुंची, पर किसी ने उसकी एक नहीं सुनी। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी प्रदीप गुप्ता ने कोखराज कोतवाल को जांच कर दुराचारी के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

-------------------
जेठ से परेशान विवाहिता
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली इलाके के एक गांव की विवाहिता कलियुगी जेठ की करतूत से परेशान है। बताया कि आरोपी जेठ उसकी अस्मत के पीछे पड़ा हुआ है। बुधवार को बहाने से घर पहुंचा और कहा मेरी हो जाओ जिंदगी भर मौज करोगी। इस पर उसने विरोध किया उसे जान से मारने की धमकी दी गई। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस के साथ एसपी को प्रार्थना पत्र देकर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
मासूम छात्रा के साथ नेता के करीबी ने की अश्लीलता
मंझनपुर(ब्यूरो)। डायट मैदान में आयोजित खेल महोत्सव देखने आई कस्बे की एक मासूम छात्रा को सिराथू के एक नेता का करीबी बहाने से उसे विद्युत उपकेन्द्र की ओर बुला ले गया। छात्रा ने बताया कि अंधेरे में ले जाकर मोबाइल निकाल अश्लील फोटो दिखाते हुए मनमानी का प्रयास करने लगा। युवक की हरकत देख छात्रा चीख पड़ी। बच्ची की चीेख सुन आसपास मौजूद लोग भागकर मौके पर पहुंचे और आरोपी युवक को धर दबोचा। आरोपी को हिरासत में लेते हुए देर रात पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी युवक को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

-----------------------
दुराचार में नाकाम युवक ने विवाहिता को पीटा
मंझनपुर(ब्यूरो)। पिपरी इलाके में बुधवार की शाम दुराचार में नाकाम युवक ने पड़ोसन को बेरहमी से पीट दिया। शाम घर में घुस युवक ने मनमानी का प्रयास किया था। देर रात पीड़िता की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed