फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   सड़क हादसे में प्रतियोगी छात्र की मौत, बहन घायल

सड़क हादसे में प्रतियोगी छात्र की मौत, बहन घायल

Thu, 28 Mar 2019 05:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 05:38 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में प्रतियोगी छात्र की मौत, बहन घायल
सड़क हादसे में प्रतियोगी छात्र की मौत, बहन घायल
विज्ञापन

करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव के समीप बुधवार रात हुआ हादसा, कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
पिंडरा। करारी कोतवाली क्षेत्र के म्योहर गांव के समीप बुधवार रात बेकाबू पिकअप की टक्कर से एक बाइक सवार प्रतियोगी छात्र की मौत हो गई। वहीं, उसकी बहन घायल हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। घायल लड़की को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के दानपुर गांव का आशीष कुमार (25) पुत्र रामसिंह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। उसकी बहन प्रतिमा भी प्रयागराज में ही ब्याही है। होली पर भाई-बहन घर आए थे। इसके बाद बुधवार रात फिर से प्रयागराज जा रहे थे। म्योहर गांव के समीप पीछे से आई पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे आशीष की मौके पर ही मौत को गई। जबकि उसकी बहन प्रतिमा घायल हो गई। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एम्बुलेंस की मदद से घायल प्रतिमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed