{"_id":"5b1c2bc44f1c1bb16e8b7152","slug":"101528572868-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के बाद विवाहिता की गला रेतकर हत्या 18-02-04","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुष्कर्म के बाद विवाहिता की गला रेतकर हत्या 18-02-04
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज (कौशाम्बी)। नेशनल हाईवे से महज 40 मीटर दूर नबीपुर गांव के बाग में शनिवार की सुबह एक विवाहिता का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को आशंका है कि दुुष्कर्म के बाद महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। लाश की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
कोखराज थाने के नबीपुर गांव के बाहर स्थित तलाब किनारे शनिवार की भोर लोग शौच के लिए गए थे। इसी दौरान झाड़ी में एक महिला का शव देख वह दंग रह गए। लाल रंग की साड़ी पहने महिला की गला रेत कर हत्या की गई थी। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। महिला के मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र, पैर में पायल और बिछुवा था। इससे अंदाजा लगाया गया कि वह विवाहित थी। महिला की उम्र करीब 30 साल आंकी गई है। शव से कुछ दूरी पर पानी की बोतल, एक लेडीज अंडर वियर व एक मर्दाना सफेद रंग का रूमाल पड़ा था। इससे आशंका जताई गई कि महिला के साथ यहां दुष्कर्म करने के बाद गला रेता गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर एसपी प्रदीप गुप्ता, एएसपी अशोक कुमार, सीओ सिराथू अंशुमान मिश्र भी कोखराज थाने पहुंचे और घटना के खुलासे का निर्देश दिया।