{"_id":"5a07531b4f1c1ba7678bae58","slug":"101510429467-kaushambi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेरशाम विवाहिता से दुराचार की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेरशाम विवाहिता से दुराचार की कोशिश
Updated Sun, 12 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेशाम विवाहिता से दुराचार की कोशिश
- पड़ोसी युवक पर लगाया आरोप, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कौशाम्बी इलाके में बृहस्पतिवार की शाम पड़ोसी युवक ने विवाहिता के साथ दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए दूसरे दिन पीड़िता थाने पहुंची और घटना की नामजद शिकायत पुलिस से की। पीड़िता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता बृहस्पतिवार शाम घर में अकेली थी। घर के अन्य लोग खेत पर काम करने के लिए गए थे। बताया कि इसी दौरान पड़ोस का युवक बहाने से घर के भीतर पहुंचा। जब तक वह कुछ समझ पाती युवक दबोच कर दुराचार का प्रयास करने लगा। दरिंदे के चंगुल में फंसी विवाहिता आबरू बचाते हुए चीख पड़ी। शोर मचाने पर दुराचार में नाकाम दरिंदा कहीं भी शिकायत पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर रात घर लौटे परिजनों को पीड़िता ने आपबीती बताई। दूसरे दिन आरोपी युवक के घर उलहना देते हुए पीड़िता थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पीड़ित विवाहिता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
-------------------
किशोरी को बहकाकर भगा ले गया पड़ोसी युवक
मंझनपुर (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी शुक्रवार शाम घर से खेत जाने के लिए निकली थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। पीड़ित पिता का आरोप है कि पड़ोसी युवक किशोरी को बहकाकर भगा ले गया है। शुक्रवार को पीड़ित पिता ने घटना की नामजद तहरीर मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
--------------------
संदिग्ध दशा में कबाड़ी की मौत
-घर के समीप तालाब में उतराता मिला शव
-परिजन बोले, दौरा पड़ने से हुआ हादसा, परिजनों में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कस्बे के एक कबाड़ी की शनिवार की दोपहर संदिग्ध दशा में मौत हो गई। युवक की लाश घर के समीप तालाब में उतराती मिली। परिजनों का कहना है कि युवक को दौरा आ रहा था। जिससे उसकी मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
मंझनपुर कस्बे के नया नगर मोहल्ला निवासी दिलीप कुमार (35) कबाड़ी का काम करता था। दोपहर में वह कबाड़ बीनने के लिए निकला था। बाद में परिजनों ने देखा कि उसकी लाश घर के समीप तालाब में उतरा रही थी। तालाब में शव देख कस्बे में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव तालाब से बाहर निकालते हुए पहचान कराई। उधर युवक के मौत की खबर परिजनों को हुई तो वे रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि युवक को दौरा की बीमारी थी। जिसका इलाज भी चल रहा था। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।