{"_id":"6af357348e696f76ce0a06f9","slug":"the-wife-called-her-relatives-from-her-parental-home-and-had-them-beat-up-her-husband-and-parents-in-law-kasganj-news-c-175-1-kas1003-156935-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: पत्नी ने मायके से परिजन को बुलाकर पति और सास-ससुर को पिटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: पत्नी ने मायके से परिजन को बुलाकर पति और सास-ससुर को पिटवाया
विज्ञापन
कासगंज। शहर की दुर्गा कॉलोनी में पारिवारिक विवाद के चलते घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने फोन कर मायके से अपने परिजन को बुला लिया। इसके बाद परिजन ने घर में घुसकर पति, ससुर और बीच-बचाव करने आई सास पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए।
पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी के पिता, मां और दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दुर्गा कॉलोनी निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र महेशचंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पत्नी अंजू आए दिन विवाद करती है।
सोमवार की सुबह करीब 11:42 बजे वह अपने पिता के साथ दूसरे मकान में बैठे थे। इस दौरान पत्नी ने फोन कर नगला नौकस स्थित अपने मायके से पिता पर्वत सिंह, मां तुलसा देवी और भाइयों मनोज व विजयपाल को बुला लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि चारों घर में घुसते ही गाली-गलौज करने लगे और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर पुष्पेंद्र की मां हेमंती बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। हमले में पुष्पेंद्र, उनके पिता और मां घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों सोमवीर और उमाकांत ने बीच-बचाव कर उन्हें बचाया।
सीओ आंचल चौहान ने बताया कि पुलिस ने युवक की तहरीर के आधार पर आरोपी पर्वत सिंह, तुलसा देवी, मनोज और विजयपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।