फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

विवाहिता और उसके भाई को पीटा, जख्मी

Wed, 13 Jan 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 13 Jan 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
crime news
मारपीट की शिकायत पुलिस से करके लौट रही फतेहशाहपुर गांव की विवाहिता और उसके भाई को पड़ोसियों ने रास्ते में रोककर बेरहमी से पीटा। दोनों लहूलुहान हो गए। तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। मारपीट होती देख गांववालों के दौड़ने पर हमलावर भाग निकले। पुलिस द्वारा हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से परेशान विवाहिता ने बुधवार को घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के फतेहशाहपुर ख्वचकीमई गांव की रहने वाली परवीन बानो पत्नी फिरोज अहमद मंगलवार की दोपहर गांव के समीप स्थित पशुवाड़ा में मवेशियों को चारा देने गई थी। वहीं पास में खेल रहे बच्चों की गेंद उसे आकर लग गई। गुस्से में उसने गेंद उठाकर फेंक दी। इसी बात को लेकर पड़ोसी ने परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। मारपीट की तहरीर लेकर वह भाई के साथ सैनी कोतवाली गई थी। लौटते समय रास्ते में उसे विरोधियों ने धरदबोचा। सरेराह पकड़कर उसकी और उसके भाई तहजीब की पिटाई की।
विज्ञापन


चीख-पुकार पर गांववालों के दौड़ने पर हमलावर तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। आरोप है कि जब वह दुबारा रास्ते में रोककर जानलेवा हमले की शिकायत करने कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने उसे डांटकर भगा दिया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है। एसपी ने सैनी कोतवाल को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed