फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

लाश ठिकाने लगाने का अड्डा बना कौशाम्बी

Wed, 13 Jan 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 13 Jan 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
crime news
कौशाम्बी हत्या करके शव ठिकाने लगाने का अड्डा बन गया है। अपराधियों के बुलंद हौंसलों का आलम ये है कि अब तो यहां हत्या के बाद शव जला दिए जाने की दिल दहलाने वाली घटनाएं भी शुरू हो गई हैं। सैनी इलाके में महीनेभर के अंदर दो वारदातें हो चुकी हैं। पइंसा और पश्चिमशरीरा इलाके में भी पुलिस को अधजले शव मिल चुके हैं। हत्यारे हत्या के बाद शव जलाकर बच निकल रहे हैं, दोआबा पुलिस के लिए इसे रोकना चुनौती की बात हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वीके मिश्रा का कहना है कि ज्यादातर लाशें सरहदी इलाके में मिली हैं। साफ है कि दूसरे जिले में हत्या करके गंगा-यमुना कछार में शव लगाकर ठिकाने लगाया जा रहा है। सीमावर्ती थानों की पुलिस को इन घटनाओं पर नजर रखने के लिए सक्रिय किया गया है। सैनी इलाके के चकिया और गनपा गांव के बीच एक युवक की लाश जलती मिली। जाहिर है कि हत्या करके शिनाख्त मिटाने के लिए हत्यारों ने शव को जलाया है। कौशाम्बी में हत्या के बाद लाश फूंकने का यह कोई पहला वाकया नहीं है।
विज्ञापन


इस तरह की दिल दहलाने वाली वारदातें यहां लगातार हो रही हैं। 19 दिसंबर 2015 की सुबह सैनी कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर जीता गांव के समीप एक युवक की अधजली लाश मिली थी। युवक कौन था, उसे क्यों और किसने मारकर जलाया है। महीनेभर बीतने के बाद भी पुलिस इसका खुलासा नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मोहब्बतपुर पइंसा क्षेत्र में भी एक युवक की जली हुई लाश मिली थी। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के कटरी जंगल में 8 जून 2015 को एक युवती का जली हुई लाश मिली थी। कौशाम्बी में लगातार हो रही इन घटनाओं का खुलासा पुलिस नहीं कर पा रही है। सैनी के अलीपुर जीता और गनपा गांव के समीप महीनेभर के भीतर हत्या करके लाशें जलाए जाने से सनसनी है। लोगों का मानना है कि कोई शूटरों का गिरोह सक्रिय है, जो इन घटनाओं को अंजाम दे रहा है।


हत्या करके लाश जलाने की घटना बड़ा मामला है। हालांकि ज्यादातर अधजले शव सरहदी इलाके और गंगा-यमुना तराई क्षेत्र में ही मिले हैं। इससे लगता है कि दूसरे जिले में हत्या करके शव यहां ठिकाने लगाए जा रहे हैं। सीमावर्ती थानों को इस दिशा में गंभीरता से काम करने की हिदायत दी गई है।
वीके मिश्रा, पुलिस अधीक्षक 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed