{"_id":"2e121236858e95ee3bf06f71765a26d5","slug":"crime-news-hindi-news-804","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधवा बहू की अस्मत लूटने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधवा बहू की अस्मत लूटने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Tue, 12 Jan 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के एक अधेड़ ने शनिवार की रात अपने एक साथी के साथ मिलकर विधवा बहू की आबरू लूटने की कोशिश की। चीखने-चिल्लाने पर दोनों धमकियां देते हुए चले गए। ससुर की इस हैवानियत से परेशान युवती रविवार सुबह मायके चली गई। सोमवार को पिता के साथ कोतवाली पहुंची पीड़िता ने घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती के पति की 4 महीने पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद वह मायके चली गई थी। आरोप है कि तभी से ससुर उसे घर से भगाने पर अमादा है। उसे लगातार परेशान किया जा रहा है। इतना ही नहीं करीब महीनेभर से उसके साथ जबरदस्ती करने की भी कोशिश की जा रही है। आरोप है कि शनिवार की रात ससुर ने गांव के ही एक अन्य व्यक्ति के साथ शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ दुराचार की कोशिश की।
चीखने-चिल्लाने पर दोनों उसे धमकी देते हुए चले गए। रातभर सिसकती पड़ी रही युवती सुबह होते ही मायके चली गई। सोमवार को उसने पिता के साथ मंझनपुर कोतवाली आकर ससुर के खिलाफ नामजद तहरीर दी। तहरीर लेकर पुलिस मामले की सच्चाई खंगालने में जुटी है। मामले में कोतवाल रज्जनलाल त्रिपाठी ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच में जो भी सच्चाई मिलेगी। वैसी कार्रवाई होगी।