{"_id":"f7648fdfefdfe423b4146ad5dfc8c566","slug":"crime-news-hindi-news-790","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने युवती की लूटी अस्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी ने युवती की लूटी अस्मत
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sun, 10 Jan 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरामुफ्ती इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर पड़ोसी 5 साल तक आबरू लूटता रहा। वह उससे शादी करने से मुकर गया है। पड़ोसी की इस बेवफाई से परेशान युवती ने रविवार को मामले की शिकायत पुलिस से की। तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती की कई साल से पति से अनबन चल रही है। इससे वह 6 साल से मायके में ही रह रही है। इधर, युवती के मायके में रहने के कारण पड़ोसी युवक ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर वह उसकी इज्जत से 5 साल से खेलता रहा। शादी की बात कहने पर वह बहाने बनाकर उसे टालता रहा।
इधर, हफ्तेभर से युवती ने युवक पर शादी का दबाव बनाया, तो वह भड़क गया। कहासुनी के दौरान उसने शादी करने से ही इंकार कर दिया। इसे लेकर युवती के घरवालों ने बिरादरी की पंचायत भी बुलाई। पर, किसी भी कीमत पर युवक शादी को तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन
तमाम प्रयास के बाद भी जब बात नहीं बनी, तो रविवार को युवती पुरामुफ्ती थाने पहुंची और घटना की नामजद तहरीर पुलिस को दी। विवाहिता से तहरीर लेकर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है। एसओ राकेश कुमार सरोज ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।