फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

आतंकवाद के खिलाफ सड़क पर उतरे मुस्लिम

Fri, 08 Jan 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 08 Jan 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
crime news
 सऊदी अरब में धर्म गुरु समेत 47 लोगों को फांसी दिए जाने से आक्रोशित मुस्लिम समुदाय शुक्रवार को सड़क पर उतर आया। घटना को अमानवीय बताते हुए सड़क पर उतरे मुस्लिमों ने मंझनपुर में कर्बला से लेकर कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर आतंकवाद की मुखालफत में नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। इसमें संयुक्त राष्ट्र संघ में घटना का विरोध दर्ज कराने, पाठनकोट में हुए आतंकी हमले में पाकिस्तान से सख्ती से निपटने जैसी मांगें की गई।
विज्ञापन


सऊदी अरब में शिया धर्मगुरु समेत 47 लोगों को फांसी दिए जाने, अरब और नाइजीरिया में अल्पसंख्यक समुदाय पर हो रहे अमानवीय अत्याचारों के खिलाफ शुक्रवार को कौशाम्बी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सड़क पर उतरकर अपना विरोध जताया। मंझनपुर में जनपद के विभिन्न हिस्सों से जुटे हजारों मुस्लिमों ने हाथ में तख्ती, बैनर लेकर कर्बला से लेकर कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों ने इस दौरान रास्तेभर आंतकवाद के खिलाफ नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को दिया।
विज्ञापन


 इसमें सऊदी अरब में हुए अमानवीय कृृत्य पर वहां के राजदूत से जवाब तलब करने, सऊदी हुकूमत पर भविष्य में ऐसी घटना नहीं होने का कूटनीतिक दबाव बनाने, सऊदी अरब में अलकतीफ अलअवामिया के अल्पसंख्यक समुदाय को उनके अधिकार दिए जाने, हजरत मोहम्मद साहब के रौजे को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाने, संयुक्त राष्ट्र संघ में सऊदी अरब की हुकूमत द्वारा किए जा रहे अमानवीय कृत्यों की निंदा किए जाने, पठानकोट में हुई आंतकी घटना के सिलसिले में पाकिस्तान से सख्ती से निपटने, आतंकवाद को समर्थन देने और आंतकियों के मददगारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर मौलाना सैयद जमीर हैदर, मौलाना जौव्वाद हैदर जौव्वादी, मौलाना मोहम्मद रजा, आगा सिप्तैन हैदर, सैयद मोहम्मद मेंहदी, नैयर रिजवी, हाजी अवैस हसन, उदयन सिंह, अतहर अब्बास, सबीह हैदर मीनू, जाहिद अब्बास, कासिम हुसैन, फुरकान रिजवी, मोहम्मद रजा, जाहिद हुसैन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed