फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

ट्रैक्टर से गिरकर विवाहिता की मौत

Sat, 07 Nov 2015 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Sat, 07 Nov 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
crime news
पश्चिमशरीरा (ब्यूरो)। मां के साथ दवा के लिए अस्पताल आ रही भगवतपुर गांव की विवाहिता की शुक्रवार की सुबह ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। गिरने के बाद वह पहिया के नीचे आ गई थी। मौत से मायके और ससुराल में कोहराम मचा है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा के राम अधीन का पुरा गांव की रहने वाली गुड़िया देवी (23) की शादी तीन साल पहले भगवतपुर गांव के सतीश कुमार से हुई थी। इन दिनों वह मायके में ही थी। हफ्तेभर से उसकी तबीयत खराब थी। बुखार से पीड़ित विवाहिता शुक्रवार की सुबह मां के साथ दवा के लिए पश्चिमशरीरा आ रही थी। गांव से बाहर निकलकर दोनों किसी वाहन के इंतजार में सड़क पर खड़ी थी। तभी वहां से एक ट्रैक्टर गुजरा। दोनों मां-बेटी पश्चिमशरीरा आने के लिए इसी ट्रैक्टर में सवार हो गई। बताया जाता है कि जैसे ही ट्रैक्टर पश्चिमशरीरा कस्बे के समीप पहुंचा। स्पीड ब्रेकर देखकर चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इससे लगे झटके के कारण गुड़िया देवी गिरकर पहिया के नीचे आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख साथ ही मां चीखने-चिल्लाने लगी।
विज्ञापन


 चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर भागकर विवाहिता का भाई रिंकू भी पहुंचा। खून से लथपथ पड़ी गुड़िया को लेकर परिवार के लोग अस्पताल भागे। जहां चेकअप करते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में युवती की मौत की सूचना पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले रखा है। विवाहिता की अचानक हुई मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed