फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

15 हजार शिक्षकों की भर्ती में भी जालसाजों की नजर

Wed, 28 Oct 2015 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Wed, 28 Oct 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन
crime news
प्राथमिक स्कूलों में बीटीसी प्रशिक्षित 15000 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती में भी जालसाजों ने नजर गड़ा रखी है। फर्जी अभिलेखों के माध्यम से वे कम मेरिटवालों की नियुक्ति की कोशिश में हैं। ऐसी आशंका काउंसलिंग को चस्बा अभ्यर्थियों की सूची देखने पर आवेदकों को हुई है। इस सूची में कई अभ्यर्थियों के अंक बीटीसी प्रशिक्षण के आवेदन के समय दर्शाए गए अंकों से भिन्न है। परेशान आवेदकों ने इसकी शिकायत सचिव बेसिक शिक्षा समेत अन्य उच्चाधिकारियों से करते हुए जांच की मांग की है।
विज्ञापन


कौशाम्बी में बीटीसी प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े से दाखिले का भंडाफोड़ तो कई बार हो चुका है। जांच में फर्जी मार्कशीट से दाखिले का खुलासा होने पर पिछले प्रशिक्षण सत्र में ही 22 अभ्यर्थियों के प्रवेश को निरस्त भी किया जा चुका है। इधर, ऐसी ही फर्जीगीरी से प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक पद पर नियुक्ति की कोशिश में भी जालसाज लगे हैं। बता दें कि प्राथमिक स्कूलों में 15 हजार सहायक शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया इस समय चल रही है। इसमें बीटीसी प्रशिक्षित और टीईटी उत्तीर्ण युवक-युवतियों से आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। 26 अक्तूबर को शिक्षक पद पर नियुक्ति के लिए स्थानीय जिले के डायट से बीटीसी प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। जिलेवार अभ्यर्थियों की सूची भी काउंसलिंग स्थल के बाहर चस्पा की गई थी।
विज्ञापन


 इस सूची को देखकर कई आवेदक दंग रह गए। इन आवेदकों की मानें तो कौशाम्बी की ही सूची में दर्जनभर से भी अधिक ऐसे अभ्यर्थी हैं  जिनके बीटीसी प्रशिक्षण में प्रवेश के दौरान दर्शाए गए शैक्षिक अंक इस सूची में दर्ज अंकों से भिन्न है। यही नहीं सूची में एक अभ्यर्थी का नाम दो स्थानों पर लिखा है। दोनों स्थानों पर उसके शैक्षिक अंक भिन्न-भिन्न हैं। सूची में वर्ष 2014 में उत्तीर्ण कुछ ऐसे भी अभ्यर्थी का नाम हैं, जिनका नाम बीटीसी प्रशिक्षण की चयनित सूची और परीक्षा नियामक प्राधिकारी इलाहाबाद द्वारा वर्ष 2014 के घोषित परीक्षा परिणाम में भी नहीं है। मामले में बीएसए अशोक कुमार सिंह यादव का कहना है कि काउंसलिंग में इसकी ही जांच की जाती है। फर्जीवाड़े की तनिक भी शंका होने पर मूल शैक्षिक अभिलेखों का भी सत्यापन कराया जाएगा। किसी भी तरीके से फर्जीवाड़ा करके कोई भी अभ्यर्थी नियुक्ति नहीं पा सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन








विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed