{"_id":"2802845b251fbe55b1e9c906396c9369","slug":"crime-news-hindi-news-51","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने रोडवेज बस में की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने रोडवेज बस में की लूटपाट
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 11 Apr 2015 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल। पुरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र में काजीपुर गांव के समीप हाइवे पर नकाबपोश बदमाशों ने रोडवेज में लूटपाट की। बस चालक और परिचालक को तमंचे की नोक पर रख नगदी, टिकट आदि छीनकर बदमाश भाग निकले। बस इलाहाबाद से महेवाघाट के लिए जा रही थी। सूचना पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद परिचालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घटना की तफ्तीश में जुटी है।
इलाहाबाद से महेवाघाट सवारी लेकर जा रही रोडवेज बस में सवार बदमाशों ने पहले धूमनगंज इलाके में बस रोककर लूटपाट का प्रयास किया, पर सफलता नही मिली। शोर मचाने पर बदमाश मौके से भाग निकले। बस के परिचालक राधे श्याम गुप्ता निवासी जलालपुर टेंगाई कोखराज ने बताया कि बस जैसे ही पुरामुफ्ती के काजीपुर गांव के समीप पहुंची तभी बस में सवार आधा दर्जन लोग उतरने के लिए बस को सूनसान इलाके में रोक लिया।
जब तक चालक और परिचालक कुछ समझ पाते बदमाशों ने दोनों के कनपटी पर तमंचा सटा दिया। और परिचालक से 800 रुपये टिकट आदि छीनकर धमकी देते हुए भाग निकले। लूटपाट के बाद कोतवाली पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। रोडवेज बस कर्मियों के साथ लूटपाट की जानकारी होेते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना करने के बाद परिचालक राधेश्याम गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।