फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   crime news

भाई-बहन को पीटकर किया लहूलुहान

Sat, 06 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी
अमर उजाला ब्यूराे काैश्ााम्बी Updated Sat, 06 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
crime news

विज्ञापन
पिपरी थाना क्षेत्र के औंधन गांव में शुक्रवार की शाम मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी के बाद पड़ोसी ने भाई-बहन को पीटकर लहूलुहान कर दिया। मारपीट देख मौके पर पहुंचे घर-परिवार के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


पिपरी थाना क्षेत्र के औधन गांव का रहने वाला कल्लू शुक्रवार की शाम घर के सामने बैठा था। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले दो युवक पहुंचे और उससे मजाक करने लगे। थोड़ी-थोड़ी बात को लेकर दोनों के बीच तीखी झड़प हो गई। कहासुनी के दौरान पड़ोसी युवकों ने कल्लू की पिटाई शुरू कर दी। उधर भाई को पिटता देख बीच-बचाव करने पहुंची पुष्पा देवी को भी हमलावरों ने दबोच कर बेरहमी से पीटते हुए लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


उधर भाई-बहन को पिटता घर-परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची पुलिस ने घायल भाई-बहन को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराते हुए दो हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed