{"_id":"5b79bafa42c79246494d2ad7","slug":"crime-near-tilhapur-mod","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगी छात्र को बस में पीटा, तोड़ा लैपटॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगी छात्र को बस में पीटा, तोड़ा लैपटॉप
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 20 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के तिल्हापुर मोड़ में शनिवार शाम दबंगों ने एक छात्र को भरी बस में पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे यात्रियों से भी अभद्रता की। लैपटॉप और मोबाइल तोड़ दिया। पीड़ित ने आरोपी पिता-पुत्रों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के अमिरसा गांव का अजय कुमार पुत्र प्रमोद पांडेय इलाहाबाद में रहकर पढ़ाई करता है। शनिवार शाम वह इलाहाबाद जाने के बाद तिल्हापुर मोड़ बाजार से बस पर सवार हुआ। छात्र के मुताबिक किराया अधिक मांगने को लेकर कंडक्टर से उसकी कहासुनी होने लगी। इसी बीच बस मालिक अपने दो बेटों के साथ वहां पहुंचा और पीटना शुरू कर दिया। बैग में रखा लैपटॉप और मोबाइल फोन भी चकनाचूर कर दिया। चीख-पुकार पर जुटे यात्रियों और स्थानीय लोगों से भी अभद्रता की गई। इसके बाद भी लोगों ने दखल देकर मामला शांत कराया। रविवार को पिटाई से घायल छात्र ने पुलिस को तहरीर दिया। मामले में पिपरी इंस्पेक्टर रामआसरे सरोज का कहना है कि आरोपों की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।