{"_id":"5b0b02644f1c1ba96e8b4daf","slug":"crime-near-sallahapur-gaon","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने कारोबारी से लूटे दस हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने कारोबारी से लूटे दस हजार रुपये
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Mon, 28 May 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चायल । पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के सल्लाहपुर गांव के समीप शनिवार रात बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा सटाकर एक कारोबारी से दस हजार रुपया लूट लिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है।
सल्लाहपुर गांव का हसीन अहमद पुत्र नसीम कपड़ों की फेरी करके परिवार का खर्च चलाता है। शनिवार दोपहर वह बेगम बाजार कपड़ा बेचने गया था। रात लगभग नौ बजे साइकिल से वापस घर लौट रहा था। सल्लाहपुर गांव के समीप ही सड़क किनारे पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उसे रोक लिया। जेब में रहा बिक्री का दस हजार रुपया लूट लिया। विरोध करने पर बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद तमंचा लहराते हुए फरार हो गए। लुटेरों के जाने के बाद पीड़ित ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच की। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर राकेश चौरसिया का कहना है कि पीड़ित ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। शक के आधार पर एक को हिरासत में ले लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।