{"_id":"5a7df1e04f1c1bd34b8b7cdb","slug":"crime-near-mooratganj-bazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के बाद चलती ट्रक से खलासी को फेंका, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई के बाद चलती ट्रक से खलासी को फेंका, भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूरतगंज बाजार के समीप शुक्रवार दोपहर पिटाई के बाद साथियों ने खलासी को चलती ट्रक से नीचे फेंक दिया। इससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। जिला अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया जा रहा है। मामले में फिलहाल किसी तरह की कोई पुलिसिया कार्रवाई नहीं हुई है।
कोलकाता निवासी मुंतजिर पुत्र रहमत पेशे से ट्रक परिचालक है। शुक्रवार को वह चालक के साथ ट्रक में माल लादकर कोलकाता से इलाहाबाद जा रहा था। मुंतजिर ने बताया कि साथ में दो और युवक थे। रुपयों के लेनदेन को लेकर इन युवकों से उसका झगड़ा हो गया। आरोप है कि युवकों ने मुंतजिर की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद मूरतगंज बाजार के समीप चलती ट्रक से नीचे फेंक दिया। बताया कि चालक भी हमलावरों का ही साथ दे रहा था। इधर, सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े खलासी को देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर पाकर पुलिस वाले भी आ गए। पुलिस ने आनननफानन में इमरजेंसी वाहन से खलासी को जिला अस्पताल भेजवाया। उसके परिजनों को खबर की। मामले में कोखराज एसओ राकेश चौरसिया का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।